शारदीय नवरात्री अक्टूबर महीने की 11 तारीख से शुरू होने वाला है और पुरे 9 दिन माता दुर्गा के 9 रूपो की पूजा की जाती है ऐसे में अगर आप चाहते है की आप और आपके परिवार पर माँ दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहे तो आपको माता दुर्गा की पूजा के दौरान इन 9 शुभ वस्तुओ को जरूर अर्पित करना है इन सभी वस्तुओ का माता राणी से गहरा सम्बन्ध है और जो भी भक्त इन 9 वस्तुओ को माता राणी को अर्पित करता है वो अपनी मन की शक्ति के अनुसार वांछित फल प्राप्त करता है आइये जानते है वो नो वस्तुये कौनसी है
माँ दुर्गा की पूजा में क्या चढ़ाये
लाल चुनरी
पहली वस्तु है लाल चुनरी – लाल रंग मां दुर्गा को अत्यंत प्रिय माना जाता है और यह माता रानी की शक्ति तथा सम्मान का प्रतीक माना जाता है इसके साथ अगर आप माता रानी को लाल रंग की चुनरी ओढाते है तो माता रानी इससे बहुत प्रसन होती है
शुद्ध बना हुआ गुड
दूसरी वस्तु है शुद्ध बना हुआ गुड – हम पूजा मे तरह तरह की मिठाई का भोग लगाते है लेकिन माता रानी को मीठे के तोर पर सिर्फ गुड का भोग लगाया जाता है इसलिए आप गुड से बनी कोई भी मिठाई या फिर गुड के अंदर थोडा सा शुद्ध गाय का घी मिलाकर पूजा की थाली मे रखे इससे माँ दुर्गा बहुत प्रसन होती है
गुडहल के फूल
तीसरी वस्तु है गुडहल के फूल – माँ दुर्गा को लाल गुडहल का फूल बहुत पसंद है और लाल गुडहल के फूल से माता रानी की पूजा का उल्लेख पुराणों और ग्रंथो में मिलता है इसलिए जो भक्त लाल गुडहल का फूल उनकी पूजा मे चढाता है उसे माँ अवस्य ही आशीर्वाद देती है
सिंदूर और श्रृंगार का सामान
चौथी वस्तु है सिंदूर और श्रृंगार का सामान – माँ दुर्गा को श्रृंगार करना अति प्रिय है अर्थात अगर आप माँ दुर्गा की पूजा करते समय उन्हें एक सिंदूर की डिब्बी और श्रृंगार का सामान जैसे चूड़ी, बिन्दी और कंघी अर्पित करते है तो माता रानी बहुत प्रसन होती है और अगर वही सिंदूर पूजा के बाद महिलाये अपने माथे पर लगाती है तो माता रानी उनके सुहाग की रक्षा करती है
शहद
पांचवी वस्तु है शहद – अर्थ, धर्म, कर्म और मोक्ष इन चारो फल की प्राप्ति आपको माता रानी को शहद का भोग लगाने से मिलता है अर्थात अगर आपके जीवन मे कुछ कष्ट चल रहे है तो माता रानी को शहद के भोग लगाने से वो सारे कष्ट दूर हो जाते है और आपके घर मे सुख और समृद्धि आती है
लौंग और इलायची
छठी वस्तु है लौंग और इलायची – लौंग को सकारात्मकता और इलायची को प्राकतिक सुगन्ध का प्रतिक माना जाता है और माता रानी को इलायची और लौंग अति प्रिय है इसलिए पूजा की थाली मे कम से कम दो लौंग और पांच इलायची अवश्य लेनी है इससे आपके घर मे सकारात्मकता और सुगन्धित वातावरण बना रहता है और माता रानी की विषेस कृपा आप पर बनी रहती है
पान का पता और नारियल
सातवी वस्तु है पान का पता और नारियल – माता रानी को एक थाली में पाँच पान के पते और उनके ऊपर एक अखंड नारियल रख कर जरूर चढाये नारियल को अर्पित करते वक्त अपनी मनोकामना जो भी आपको पूर्ण करनी हो उसको माँगे और अपनी इच्छाशक्ति अनुसार उसके पीछे अपने मन मे दान दक्षिणा भी बोले और 9 दिन पुरे होने के बाद उस नारियल की ज्योत प्रज्वलित करके पुरे घर में घुमाये और उसके बाद बोले हुए दान को पूर्ण करे इसके बाद आपकी मांगी हुई इच्छा जल्द ही पूर्ण हो जाएगी
फल और सफेद मिठाई
आठवी वस्तु है फल और सफेद मिठाई – माता रानी के नो रूपो में से एक रूप ऐसा है जिन्हे सफेद रंग अति प्रिय है और उस रूप का नाम है माँ ब्रह्मचारिणी – सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक होता है और आपके घर में या आपके परिवार मे सूख, शांति और पवित्रता बनी रहे इसलिए आपको माता रानी को फल और सफेद मिठाई जरूर अर्पित करनी है
अखंड दीपक
नोवी वस्तु है अखंड दीपक – अखंड दीपक आपको नौरात्रि के पुरे 9 दिन तक प्रज्वलित करना है पूजा करते समय उसमे शुद्ध घी को डालना है और हो सके तो आपको दीपक मे पिले चावल के दाने भी डालने है अखंड दीपक आपको अपने जीवन में नए अवसर प्रदान करता है और रुके हुए काम भी आपके पुरे होने लगते है
तो ये थी ऐसी 9 वस्तुए जिनको आपको इस नवरात्री में माता दुर्गा को अर्पित करना है जिसके फल सवरूप आपकी सारी इछाये पूरी होती नजर आएगी और नवरात्री और बाकी हिन्दू पर्व से जुडी ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहे|